Motorola Edge 60 Pro: 30 अप्रैल को इंडिया में एंट्री लेगा 50MP Selfie कैमरा वाला Motorola का शानदार 5G स्मार्टफोन

Motorola Edge 60 Pro: इंडियन मार्केट में मोटरोला के स्मार्टफोन की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मोटोरोला ने कुछ समय पहले ही दो शानदार स्मार्टफोन को लांच किया और एक बार फिर से मार्केट में 30 अप्रैल को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है जिसकी कीमत कम होगी और इसके फीचर्स शानदार होंगे।
30 अप्रैल को इंडियन मार्केट में इंट्री लेगा शानदार स्मार्टफोन (Motorola Edge 60 Pro)
Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल
मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘ऐज 60’ सीरीज के तीसरे मोबाइल फोन को इसी महीने मार्केट में उतार देगी। 30 अप्रैल को Motorola Edge 60 Pro प्राइस अनाउंस होगा और इसी दिन फोन की सेल भी देश में शुरू कर दी जाएगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाइन मार्केट के रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान से नया मोटोरोला 5जी फोन खरीदा जा सकेगा।
इस महीने भारत में लॉन्च हुए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन और ऐज 60 स्टायलस की प्राइस रेंज के देखने हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Edge 60 Pro की कीमत इंडिया में 30 हजार रुपये तक जा सकती है। इस फोन के बेस वेरिएंट को इंडिया में 28,999 रुपये या फिर 29,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट का रेट 32,000 रुपये तक जा सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए अभी 30 अप्रैल का इंतजार करना होगा।
रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर मिलती है।
परफॉर्मेंस : Motorola Edge 60 Pro ने ग्लोबल मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर एंट्री ली है जो 3.35गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि इंडिया में भी इसी चिपसेट के साथ आएगा।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल LYT700C OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल Ultra wide सेंसर और 10 मेगापिक्सल telephoto सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।



