Pahalgam attack में मारे गए इंदौर के सुशील के शव से लिपटकर रोई बेटी आकांक्षा, बोली- ऐसा क्यों हुआ, हमें उनसे बदला…

Pahalgam attack
Pahalgam attack

Pahalgam attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले में इंदौर के सुशील नथियाल भी मारे गए। सुशील का अंतिम संस्कार कैथोलिक क्रिश्चियन रीति रिवाज से किया गया। जब उनका अंतिम संस्कार सेंट जोसेफ चर्च के मिस्सा बलिदान की विधियां से की जा रही थी तभी ताबूत के पास बैठी उनकी बेटी आकांक्षा एक तक अपने पिता को देख रही थी।

आकांक्षा के पैर में गोली लगी है। जैसे ही ताबूत को उठाए जाने लगा आकांक्षा उसे पकड़ कर जोर-जोर से रोने लगी और बार-बार पूछ रही थी कि ऐसा क्यों हुआ।

पिता को देख टूट गई बेटी (Pahalgam attack)

पत्नी जेनिफर और पिता फेरल्ड का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुशील का बेटा ऑस्टिन जैसे तैसे खुद को संभाल कर नाते रिश्तेदारों के साथ मां और बहन को दिलासा दे रहा था। हालांकि उनके आंसू भी नहीं रोक रहे थे। सुशील के शव को जूनी इंदौर कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

Also Read:MP News: नाना बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, अपनी नातिन पर लुटाया प्यार, देखें वायरल वीडियो

घर में अकेले कमाने वाला था सुशील

पिता फेरल्ड ने बताया कि सुशील घर में अकेले कमाने वाला था और उनकी दुनिया सुशील के भरोसे ही चल रही थी। जम्मू कश्मीर जाते समय उसने कहा था कि 4 दिन में लौट आऊंगा लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि अब मैं अपने बेटे को कभी देखा नहीं पाऊंगा। उनके पिता ने कहा कि जैसा हाल मेरे बेटे का हुआ वैसा ही हल उन आतंकियों का होना चाहिए।

Also Read:MP News: खुशखबरी! मप्र के 40000 अफसर और कर्मचारी का होगा ट्रांसफर, जल्द शुरू होगी तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button