MP Board 10th 12th Result 2025 : एमपी बोर्ड छात्रों के लिए खुशखबरी, कॉपियां का मूल्यांकन हुआ पूरा, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2025 : मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण ख़बर होने वाली है। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉपियों का मूल्यांकन 90% पूर्ण हो गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित की थी। उसके बाद से ही कॉपियां का मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया गया था। अब मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा मूल्यांकन 21 अप्रैल 2025 तक 90% कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आईए जानते हैं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा..
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा (MP Board 10th 12th Result 2025)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट में 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा की जाती है। सूत्रों की माने तो 10 मई 2025 से 15 मई 2025 के बीच में ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में कुछ देरी हुई है। पिछले साल एमपी बोर्ड की तरफ से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया गया था।
पास होने के लिए चाहिए इतने परसेंट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे। अगर किसी विद्यार्थियों का एक या दो विषय में 34% से कम अंक आते हैं तो सप्लीमेंट्री या फिर फेल होने की संभावना बढ़ जाती है, साथ ही कक्षा 12वीं की बात करें तो प्रैक्टिकल वाले विषय में थ्योरी का पेपर यदि 70 अंक का हुआ है तो 23 नंबर पर आप पास हो जाएंगे और इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल के पासिंग मार्क्स की बात करें तो 20 नंबर के प्रोजेक्ट में 7 अंक आने पर आप पास हो जाएंगे। वहीं 30 अंक की प्रैक्टिकल परीक्षा में 10 अंक लाने वाले सभी विद्यार्थी पास होंगे।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक
अगर आप भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के बाद आप नीचे दिए गए निम्नलिखित सरल चरणों के माध्यम से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको एमपी बोर्ड की ऑफिशियल mpbse.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
फिर आपको एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर आपके सामने रोल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें अपने रोल नंबर दर्ज करना होगा।
आप आप सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट को चेक कर करने के बाद में आप पीडीएफ माध्यम से मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमपी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन भी पूर्ण होने को आया है। जैसे ही रिजल्ट आता है आप मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल की mpbse.nic.in या mpresults.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।



