MP Cancelled Train List: जरूरी खबर! भोपाल मंडल से गुजरने वाली इन 26 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट

MP Cancelled Train List: आप अगर अगले कुछ दिनों में भोपाल मंडल से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल के गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट खंड के मध्य तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के वजह से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। अगर आपको सफर करना है तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देख लीजिए वरना बाद में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द (MP Cancelled Train List)
पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि जारी शेड्यूल के अनुसार ये इन ट्रेनों को इस दिन निरस्त किया जाना है :-
15067 गोरखपुर- बांद्रा ट. एक्सप्रेस 23 एवं 30 अप्रैल
12592 सिकंदराबाद एक्सप्रेस 28 अप्रैल
12597 गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज 22 एवं 29 अप्रेल
12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 23 एवं30 अप्रैल
15017 लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रेल से 03 मई तक प्रतिदिन
15018 गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रेल से 03 मई तक प्रतिदिन
15023 गोरखपुर एक्सप्रेस 22 एवं 29 अप्रेल
15024 यशवंतपुर एक्सप्रेस 24 अप्रेल एवं 01 मई
15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 24 अप्रेल एवं 01 मई
15030 पुणे एक्सप्रेस 26 अप्रेल एवं 3 मई
15045 गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अप्रेल एवं 01 मई
15046 गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल एवं 04 मई
20103 गोरखपुर एक्सप्रेस 19 अप्रेल से 02 मई 2025 तक प्रतिदिन
20104 गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 03 मई तक प्रतिदिन
22533 गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल
22534 यशवंतपुर एक्सप्रेस 30 अप्रेल
11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अप्रेल एवं 02 मई
11038 गोरखपुर- पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रेल एवं 03 मई
12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 27 अप्रेल, 01, 02 एवं 04 मई
12512 कोचुवेली -गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 04, 06 एवं 07 मई
12589 गोरखपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 अप्रैल
12590 सिकंदराबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस 01 मई
12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 26 अप्रेल
Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के बैतूल में नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती, 32 किसानों पर एफआईआर दर्ज
ये ट्रेने भी रहेंगी रद्द
15065 गोरखपुर- पनवेल एक्सप्रेस 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल एवं 01, 02, 04 मई को निरस्त रहेगी। 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 02, 03, 05 मई 2025 को निरस्त रहेगी। 15068 बांद्रा ट. गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई 2025 को निरस्त रहेगी।



