अगर आपका WhatsApp हो गया है Hack तो फटाफट करें ये जरूरी काम, वरना लीक हो जाएगी पर्सनल डीटेल्स

WhatsApp Tips
WhatsApp Tips

WhatsApp Tips: आज के समय में व्हाट्सएप एक बहुत बड़ा मैसेजिंग एप्प बन गया है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कामों तक में इसका इस्तेमाल लोग बड़े पैमाने पर करते हैं। बहुत सारे काम आज के समय में WhatsApp के जरिए ही होते हैं यही वजह है कि साइबर क्रिमिनल्स भी इसके जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने लगे हैं। स्कैमर्स प्लेटफार्म का सहारा लेकर नए-नए फ्रॉड के तरीके ढूंढ रहे हैं और लोगों से उनकी पर्सनल डिटेल्स चुरा लेते हैं।

वैसे तो व्हाट्सएप पर कई तरह के प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हमारा व्हाट्सप्प अकाउंट हैक हो जाता है और हमारा पर्सनल डाटा चोरी हो जाता है। स्कैम और फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के द्वारा व्हाट्सएप को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि अगर आपका व्हाट्सएप हैक हो जाता है तो सबसे पहले आपको क्या करना है…

व्हाट्सएप हैक हो जाए तो तुरंत करें ये काम (WhatsApp Tips)

  • अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है तो सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अकाउंट अनइनस्टॉल कर दे।
  • इसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन से अपना सिम कार्ड निकालना है।
  • इसके बाद अपना स्मार्टफोन वाईफाई से कनेक्ट करके व्हाट्सएप को इंस्टॉल करें।
  • अब आपको अपनी सिम कार्ड को किसी कीपैड वाले फोन में डाल देना है।
  • इसके बाद व्हाट्सएप्प वेरिफिकेशन कोड के लिए कॉल परमिशन देना है। 10-20 मिनट में कीपैड फोन में वेरिफिकेशन कोड आ जाएगा।
  • इसके बाद आप वेरिफिकेशन कोड डालकर अपना व्हाट्सएप रीस्टार्ट करें।

Also Read:MP News: श्रमिकों के लिए खुशखबरी , अब हर महीने इतने हजार रुपए देगी सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  • आप चाहते हैं कि आपका पर्सनल डाटा सुरक्षित रहे तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • आपको अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर नहीं करना है।
  • व्हाट्सएप मैसेज पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
  • एप्प पर आने वाले अपडेट को रेगुलर इंस्टॉल करें।
  • एप्प और डाटा की सुरक्षा के लिए टू स्टेप वेरीफिकेशन ऑन रखें।

Also Read:MP News: श्रमिकों के लिए खुशखबरी , अब हर महीने इतने हजार रुपए देगी सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button