India Longest Train: भारत की सबसे लंबी ट्रेन में लगे 6 इंजन और 295 डिब्बे, लम्बाई जान यकीन नहीं होगा

India Longest Train
India Longest Train

India Longest Train: भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हमारे देश में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। इंडियन रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का हर संभव प्रयत्न किया जाता है ताकि यात्री लंबी हो या छोटी दूरी आसानी से तय कर सके। यहां एक से बढ़कर एक ट्रेन चलाई जाती है। यहां एक अनोखी ट्रेन चलाई जाती है जिसका नाम सुपर वासुकी है जो भारत की अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन में 6 इंजन है और 200 से अधिक कोच लगे हुए हैं।

यह है भारत की सबसे लंबी ट्रेन (India Longest Train)

सुपर वासुकी एक आम यात्री ट्रेन नहीं, बल्कि एक मालगाड़ी है जिसकी लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर है। इसे खींचने के लिए 295 वैगन लगाए गए हैं। यह एक अनोखी ट्रेन है जिसके बारे में पहली बार सुनकर लोग यकीन नहीं कर पाते हैं।इस ट्रेन को भारतीय स्वतंत्रता के 75 में अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाया गया था और यह भारत की अनोखी ट्रेनों में से एक मानी जाती है।

Also Read:Betul News Today: बैतूल में वसूली के लिए गए फाइनेंस कर्मचारी का गला रेतकर हत्या; बाइक, मोबाइल और पैसों का बैग ले गए बदमाश

जानिए कहां तक चलती है यह ट्रेन

यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के कोरबा से महाराष्ट्र के राजनंदगांव (नागपुर मंडल) तक जाती है। कुल यात्रा में यह ट्रेन करीब 11.20 घंटे का समय लेती है।इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसका लोडिंग कैपेसिटी है।सुपर वासुकी एक बार में लगभग 27,000 टन कोयला लेकर चलती है, जो मौजूदा आम मालगाड़ियों की तुलना में तीन गुना अधिक है. इस कोयले से लगभग 3,000 मेगावाट बिजली संयंत्र को एक दिन के लिए ऊर्जा दी जा सकती है।

Also Read:MP Weather News: मप्र में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button