MP 5 Star Railway Station: मध्य प्रदेश में बन रहा रेलवे का ताजमहल, मिलेगी फाइव स्टार सुविधाएं

MP 5 Star Railway Station: मध्य प्रदेश के विदिशा रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का कार्य जल्द पूरा होने वाला है।पुनर्निर्माण का कार्य पूरा होते ही रेलवे स्टेशन का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा और यह फाइव स्टार होटल की तरह दिखेगा। इस होटल में यात्रियों को मॉडर्न और हाईटेक सुविधा मिलेगी।

18.6 करोड रुपए से बदली विदिशा रेलवे स्टेशन की सूरत (MP 5 Star Railway Station)
विदिशा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 से 4 तक यात्रियों की सभी पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड कर दिया गया है और इसके पुनर्निर्माण में 18.6 करोड रुपए खर्च होंगे। स्टेशन पर तीन मंजिला VIP वेटिंग हाल बना दिया गया है जहां यात्री आराम से ट्रेन का इंतजार कर पाएंगे और वहां किसी भी तरह की समस्या उन्हें नहीं होगी।

इस स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी फाइव स्टार सुविधाएं
इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी। स्टेशन पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
- टिकट बुकिंग ऑफिस
- VIP लॉन्ज
- आपातकालीन गेट
- TTE लॉबी
- पार्सल रूम
- पार्किंग रूम
Also Read:MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्राइवेट होंगे मप्र के जिला अस्पताल, सरकार जल्द लाएगी नई नीति

जल्द शिवराज सिंह चौहान करेंगे इसका निरीक्षण
विदिशा के सांसद और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही इस स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह वह इस स्टेशन पर आ सकते हैं और स्टेशन का निरीक्षण कर सकते हैं। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य कमलेश सेन ने उन्हें पत्र लिखकर जल्द निरीक्षण और उद्घाटन की तारीख तय करने की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं।
Also Read:MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा
हर दिन 12,000 यात्री और 100 ट्रेनें चलेंगी
विदिशा रेलवे स्टेशन से हर दिन लगभग 12,000 यात्री यात्रा करते हैं और यहां 100 ट्रेनों का ठहराव होता है। ऐसे में इस स्टेशन का अत्याधुनिक रूप में उभरना यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा।
Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी


