MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्राइवेट होंगे मप्र के जिला अस्पताल, सरकार जल्द लाएगी नई नीति

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए आप प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को जिला अस्पतालों से जोड़ा जाएगा और इसको लेकर जल्द ही सरकार नई नीति लेकर आएगी। एक तरफ जहां डॉक्टर सरकार के इस नीति का लगातार विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार ने तय किया है कि जिला अस्पतालों को निजी कॉलेजों से सम्बद्ध किया जाएगा।
मोहन कैबिनेट की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है।मोहन सरकार से चिकित्सा महासंघ ने सवाल किया है कि सरकार क्यों सरकार सरकारी अस्पतालों से संबद्धता देना चाहती हैं।
मेडिकल कॉलेज के लिए 1 रुपए में जमीन (MP News)
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ” प्रदेश में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इसके लिए सरकार ने अब 1 रुपए में हॉस्पिटल खोलने के लिए 25 एकड़ जमीन निवेशकों को देगी, जिससे मेडिकल कॉलेज के लिए निवेशक आगे आएंगे. इसके पहले निवेशकों को खुद ही जमीन खरीदनी पड़ती थी।
जल्द ही जिला अस्पताल किए जाएंगे संबद्ध
मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पतालों को जल्द ही संबद्ध किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सरकारी डॉक्टर इसका विरोध करना शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने कहा है कि इस नई नीति के आने के बाद कम दरों पर निजी अस्पतालों में भी मरीज का इलाज किया जाएगा। मोहन सरकार का कहना है की नई नीति के आने से मरीजों को सस्ते में इलाज मिल पाएगा।
Also Read:MP News: रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, मप्र में 6 नए राष्ट्रीय राजमार्ग का होगा निर्माण



