Mohan Cabinet Decision : ₹2700 मिलेगा गेहूं का समर्थन मूल्य, मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए बड़े निर्णय, इनको मिलेगा जमकर फायदा

Mohan Cabinet Decision
Mohan Cabinet Decision

Mohan Cabinet Decision : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 11:00 बजे कैबिनेट बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दिया की आने वाले 5 सालों में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ कई और फैसलों पर भी सरकार ने मुहर लगाई है।

मोहन कैबिनेट में लिए गए ये मुख्य फैसलें (Mohan Cabinet Decision)

  • 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इस दिन डॉ आंबेडकर पशुपालन विकास योजना को भी लॉन्च किया जाएगा।
  • गायों के चारे के रेट को ₹20 से बढ़ाकर ₹40 किया गया है।5000 से ज्यादा क्षमता की बड़ी गौशालाएं पीपीपी मोड पर बनाई जाएंगी।
  • “डॉ. भीमराव अंबेडकर दुग्ध उत्पादन योजना” की शुरुआत की है।
  • सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25% ,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के लाभार्थियों को 33% अनुदान का प्रावधान किया गया है।
  • नई योजना के तहत 5000 से 20,000 गौवंश को रखने के लिए पीपीपी (PPP) मोड पर वृहद गौशालाएं बनाई जाएंगी।
  • गौशालाओं के निर्माण के लिए तीन साल का समय निर्धारित किया गया है।शुरुआत में यह योजना राज्य के 5 से 7 स्थानों पर लागू की जाएगी।
  • ग्वालियर पश्चिमी बायपास सहित कई प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी। राज्य को केंद्र सरकार से ₹4300 करोड़ की राशि मंजूर हुई है।
  • विद्युत कंपनियों के कैश फ्लो को बरकरार रखने के लिए ₹12000 करोड़ की नगद सुविधा जारी की गई है।
  • पार्वती-काली-चंबल लिंक परियोजना को मंजूरी मिली।
  • चंबल-पार्वती-कालीसिंध लिंक परियोजना अंतर्गत मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Also Read:MP News: मप्र के इस शहर में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा गौधाम, गायों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, देखिए डीटेल्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button