MP Big News: मध्य प्रदेश के इस जिले में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

MP Big News
MP Big News

MP Big News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को नगर निगम ने अपने बजट में शामिल किया है और इस स्टेडियम को तैयार करने के लिए नगर निगम अपनी जमीन भी बेचने वाला है।

स्टेडियम का उठाया गया था मुद्दा (MP Big News)

सांसद आशीष दुबे ने लोकसभा में स्टेडियम के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने जबलपुर की भौगोलिक, सांस्कृतिक और युवाओं की प्रतिभा का उल्लेख करते हुए स्टेडियम बनाएं जाने की मांग की थी। इस दौरान सांसद ने कहा था कि जबलपुर को एक विश्वस्तरीय खेल स्टेडियम मिलना चाहिए। ताकि यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें।

नगर निगम जूटायेगा पैसा

नगर निगम रीडेंसीफिकेशन स्कीम के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित 140 एकड़ जमीन को बेचेगा। इधर, स्टेडियम की डीपीआर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जमीनों को बेचकर राशि का उपयोग स्टेडियम बनाने के साथ-साथ अस्पताल और दुकानें बनाने में किया जाएगा।

Also Read:MP Today News: अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, इन अधिकारी के वेतन काटने के भी निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button