Aaj Ka Rashifal 01 April 2025: इन राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता, जाने आज कैसे बीतेगा दिन

Today's horoscope 01 April 2025: People of these zodiac signs will get success in the field of education, know how your day will pass today

Aaj Ka Rashifal 01 April 2025 : आज 01 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार आज चैत्र मास  शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि सुबह 09:25 बजे तक है। आज का योग विष्कुम्भ रहेगा। आज भरणी नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक  है।  राहुकाल का समय  है दोपहर 03:32 बजे से शाम 5:05 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि  और सूर्य मीन  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है उत्तर दिशा है। 

  ( ज्योतिषी प्रवीण मिश्र)

मेष राशि Aries Today Horoscopes
किसी दूसरे के भरोसे काम ना छोड़े। लंबी दूरी की यात्रा न करें। धन खर्च के दौरान सावधानी बरते। विदेश से संबंधित काम पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में काम सावधानी से करें।
 शुभ रंग लाल
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
धन लाभ के योग बने हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लगातार बढ़ रहे खर्चों को कंट्रोल करना होगा। व्यापार में आज लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग क्रीम
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
आज पैसे उधार ना दे। सीनियर अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट केस में विजय मिलेगी। काम में आ रही परेशानी दूर होगी। नेगेटिव विचारों से बचें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  •  शुभ रंग गुलाबी
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
योजना बनाकर कम करें। आपकों उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। मन की चिंता दूर होगी। नए सिरे से काम की शुरुआत करें। सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
  •  शुभ रंग सफेद
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
परिवार से संबंधित परेशानी दूर होगी। मेहनत का फल मिलेगा। बातचीत में धैर्य रखें। लोगों के कहने पर काम का तरीका ना बदले। शत्रु को हल्के में ना ले। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी।
  • शुभ  रंग मरून
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
काम में आ रही बाधाएँ दूर होगी। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा न करें। व्यापार में ज्यादा निवेश से बचना होगा।
 शुभ रंग हरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
वाणी पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाने का समय है। किसी से मतभेद हो सकता है। घर वालों से मन की बात कह दे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े काम पूरे होंगे।
  •  शुभ रंग केसरिया
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
भाग्य का साथ मिलेगा। तेजी से काम करने का दिन है। मन की चिंता दूर होगी। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा से बचना होगा। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
 
शुभ  रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में सुख बढ़ेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन की चिंता दूर करने में आप सफल होंगे। रोगों से सावधान रहे। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  • शुभ रंग केसरिया

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

धन की स्थिति में सुधार होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। करियर को आगे बढ़ने का अच्छा समय है। पार्टनरशिप से लाभ होगा। बड़े फैसले करने में देरी ना करें व्यापार में लाभ के योग बने हैं।

  •  शुभ रंग सफेद
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। अपनी जिम्मेदारियां को निभाने में कामयाब होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार में कलहल न बढ़ने दे। करियर को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी हुई है।
  •  शुभ रंग आसमानी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
प्रत्येक काम सावधानी से करें। खर्चों को कंट्रोल करें। यात्रा करने से बचें। विदेश से लाभ का समाचार मिलेगा। किसी से विवाद हो सकता है आज सावधान रहे। व्यापार में बड़े निवेश से बचें। 
  • शुभ रंग नारंगी

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button