MP Weather Alert: आगामी 3 दिन तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान और गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना
MP Weather Alert: There is a possibility of rain with thunderstorms and lightning in many districts of Madhya Pradesh for the next 3 days

MP Weather Alert: गर्मी के बीच जिले में एक बार फिर मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव आयेगा। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ क्षेत्र में चक्रवर्ती संरचना बनी है जिसके कारण मौसम बदलाव होने वाला है। 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश ( MP Weather Alert) होने की संभावना हैं। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए किसानों के चेहरे पर चिंता के लकीरें खिंच गई है। कई क्षेत्रों में अभी गेहूं कटाई और थ्रेसिंग का काम जारी है। बारिश होने पर कामकाज प्रभावित हो सकता है। कटी फसल को नुकसान भी पहुंचने की संभावना है।
1 अप्रैल 15 को जिलों में बारिश के आसार
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से अगले दो-तीन दिन तक मौसम बदलने और बारिश के आसार बने हैं। मौसम विभाग के अनुसार बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बुरहानपुर खंडवा, खरगोन, देवास, इंदौर, बड़वानी, शाहजहांपुर, राजगढ़, भोपाल समेत कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।
2 अप्रैल को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल 2025 को मध्य प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदा पुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी में बारिश की संभावना है।
3 अप्रैल को बारिश की स्थिति
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 3 अप्रैल 2025 को मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदा पुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना, सतना, जिले में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।



