MP News: मध्यप्रदेश के स्कूलों में बदला पढ़ाई का नियम, शिक्षा मंत्री ने कर दिया ऐलान

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा छात्रों के हित के लिए लगातार कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने घोषणा किया कि अब राज्य की सभी सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें जरूरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जरूरी सिलेबस के साथ-साथ इसकी कीमत भी कम होती है इसलिए इस किताब को जरूरी किया गया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणा (MP News)

शनिवार को मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवाड़ा में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

CBSE से संबद्धता रखने वाले स्कूलों को अपने निर्धारित मापदंडों के अनुसार कुछ स्थानीय स्तर की किताबें शामिल करने की छूट रहेगी। इन स्कूलों को भी एनसीईआरटी की किताबों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।

सभी स्कूलों को करना होगा नियम का पालन 

राव उदय प्रताप ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री की सोच मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसमें यही है कि एनसीईआरटी की किताबें भी स्कूल में लागू की जाएं।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में संपत्ति खरीदने-बेचने के नियम बदले, 1 तारीख से हो जाएंगे लागू, अभी जान लें पूरी अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button