PM Kisan Yojana: फिर खाते में आएंगे 2-2 हजार, पीएम किसान की राशि पर नया अपडेट, आज ही कराएं ये काम

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही किसानों को बड़ी सौगात देने वाले हैं, प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मन निधि योजना की 19वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी और अब किसान बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 4 माह के बाद तीन बराबर किस्तों में दो ₹2000 दिया जाता है। सलाना किसानों को ₹6000 मिलते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में डायरेक्ट राशि भेजी जाती है। आपको बता दे कि यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सहायता राशि प्रदान करना है।

जानिए कब आएगी किसानों के खाते में 20वीं किस्त (PM Kisan Yojana)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं और इस नियम के अनुसार ही किसानों के खाते में किस्त भेजी जाती है। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। इस आधार पर अब अगली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होने का अनुमान है।

इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा। आपको बता दे की एक से अधिक परिवार का सदस्य इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।

जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं किया है वह भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।

जानिए कैसे करें ई केवाईसी

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर eKYC का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अब आपको eKYC पेज पर जाकर अपना 12 अंक का आधार नंबर डालना होगा।
  • आधार नंबर डालकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • नंबर दर्ज करने का बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा।
    OTP दर्ज करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही eKYC पूरी हो जाएगी।
  • आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि आपकी eKYC की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Also Read:MP News: बड़ी खबर! मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ेगा रजिस्ट्री का रेट, जारी हुई गाइडलाईन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button