Lava 16 Rupees Deal: 16 रुपए में मिल रहा 2 डिस्प्ले वाला फोन और स्मार्टवॉच, फ्लिपकार्ट पर लगने वाली हैं सेल, ऐसे उठाएं फायदा

Lava 16 Rupees Deal
Lava 16 Rupees Deal

Lava 16 Rupees Deal: लावा के स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच बेहद पसंद किए जाते हैं। कंपनी मात्र 16 रुपए में अपना फ्लैगशिप अग्नि 3 स्मार्टफोन बेचनें की घोषणा की है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। इस स्मार्टफोन में आपको दो डिस्प्ले मिल जाएगा।लावा ने यह भी कहा कि वह Pro watch V1 Smart Watch को 16 रुपए में बेचने वाली है। यह एक शानदार डील है क्योंकि इतना कम रेट में कोई भी स्मार्टफोन नहीं मिलता है। हालांकि जिन लोगों को ऑफर का लाभ मिलेगा वह खुशकिस्मत माने जाएंगे।

लावा ने जानकारी दिया कि वह 30 मार्च 2025 को इस स्मार्टफोन को ₹16 में सेल करेगी। यह सेल लावा के ऑफिशल ई स्टोर, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर की जाएगी लेकिन यह लिमिटेड टाइम डिस्काउंट ऑफर होगा। इस लिमिटेड टाइम में बिना किसी बैंक ऑफर के आपको ₹16 में स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा।

कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 30 मार्च को दोपहर 12:00 बजे लव अग्नि 3 स्मार्टफोन की सेल शुरू की जाएगी। प्रो वॉच V1 स्मार्टफोन की सेल शाम 7:00 बजे शुरू होगी। दोनों प्रोडक्ट को मात्र 16 रुपए में बेचा जाएगा। लकी लोग हैं इसे खरीद पाएंगे।

स्मार्टफोन के फीचर्स (Lava 16 Rupees Deal)

इस फोन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया था। फोन में दो डिस्‍प्‍ले हैं। मेन स्‍क्रीन 6.78 इंच की है और कर्व्‍ड स्‍क्रीन है। सेकंडरी डिस्‍प्‍ले फोन के पीछे कैमरों के पास है और नोटिफ‍िकेशन समेत अन्‍य कामों के लिए इस्‍तेमाल की जा सकती है।

लावा अग्नि 3 में MediaTek Dimensity 7300X Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है। Lava Agni 3 में 5000mAh की Li-Po बैटरी दी गई है जो 66W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। हालांकि बॉक्‍स में चार्जर चाहिए तो उस मॉडल की कीमत अधिक है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि 16 रुपये में मिलने वाला लावा अग्नि 3 के बॉक्‍स में चार्जर होगा या नहीं।

Also Read:Betul Crime News: फर्जी सिम से कॉल करके युवती की शादी तुड़वाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button