Betul Crime News: फर्जी सिम से कॉल करके युवती की शादी तुड़वाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Three accused arrested for breaking a girl's marriage by calling from fake SIM
Betul Crime News: बैतूल में फर्जी सिम खरीदकर कॉल करके युवती की शादी तुड़वाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को फरियादी लक्ष्मीनारायण यादव (उम्र 44 वर्ष), निवासी ग्राम जाजबोडी ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी ग्राम हिवरखेड़ी में तय हुई थी। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर शादी तुड़वाने का दबाव बनाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना सारणी में धारा 296, 351(3), 351(4) भारतीय न्याय संहिता* (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस ने जांच शुरू की।
साइबर सेल की मदद से अज्ञात व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर लोकेशन ट्रेस की गई। इसके आधार पर थाना सारणी पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर फर्जी सिम खरीद कर कॉल करके शादी तुड़वाने वाले आरोपी अजय यादव पिता प्रेमलाल यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम जमदेहीकलां, थाना बोरदेही, अविनाश यादव पिता बालकराम यादव* (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम डोडवानी, थाना आमला, प्रवीण सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी* (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम सावंगी, थाना मुलताई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विवेचना के दौरान धारा 309(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3(1)(द)(ध), 3(2)(व्ही) अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।
- यह भी पढ़ें:- MP News: एमपी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल में सरकार ने दी इतने रुपए छूट
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उ.नि. आशीष कुमरे, उ.नि. सुनील गौर, प्रधान आरक्षक: एकानंद, विवेक यादव, आरक्षक: संतोष, राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
इधर दूसरी घटना में सारणी पुलिस ने दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 23 मार्च को पीड़िता ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अजय यादव, निवासी ग्राम जमदेहीकलां, थाना बोरदेही ने उसे बदनामी की धमकी देकर कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। शिकायत पर थाना सारणी में आरोपियों के खिलाफ धारा 64(2)(m), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। और आरोपी को गिरफ्तार किया है।



