MP Board Result: एमपी बोर्ड ने पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया जारी, इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट

MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और छात्र रिजल्ट http://rskmb.inhttps://www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर देख सकते हैं इसके साथ ही आप रिजल्ट http://mpbse.nic.in पर जाकर भी देख सकते हैं। सामने यह जानकारी के अनुसार हेवी लोड की वजह से अभी वेबसाइट अच्छे से नहीं चल रही है। आप रिजल्ट को वेबसाइट के अलावा एसएमएस के द्वारा भी देख सकते हैं।
इस तरह चेक करें रिजल्ट
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://rskmp.inhttps://www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
होमपेज पर ‘रिजल्ट’ या ‘Results’ सेक्शन में जाएं और कक्षा 5वीं या 8वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
फरवरी में हुई थी परीक्षाएं (MP Board Result)
फरवरी और मार्च के महीने में पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं हुई थी। पांचवी की परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च तक चली थी वहीं आठवीं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक चली थी। पांचवी की परीक्षा में 11 लाख 17 हजार वही आठवीं की परीक्षा में 11 लाख 68000 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।


