IPL 2025: अब आईपीएल में खेलेगी मध्य प्रदेश की टीम, खेल मंत्री बोले- हम प्रोत्साहन देने को तैयार

IPL 2025: क्रिकेट का महापर्व आईपीएल चल रहा है और इस बार आईपीएल में मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। मध्य प्रदेश के 11 ऐसे खिलाड़ी हैं जो देश की दिशा दशा बदलने की तैयारी कर रहे हैं और इन खिलाड़ियों के बदौलत टीम को जीत भी मिल रही है। मध्य प्रदेश में टीम नहीं होने की वजह से इन खिलाड़ियों को दूसरे राज्य में जाकर खेलना पड़ रहा है। इसी बीच राज्य के खेल मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। खेल मंत्री ने कहा है कि अब मध्य प्रदेश की टीम भी आईपीएल में खेलेगी और हम इसके लिए पूरा सहयोग करेंगे।
कैसे बनती है टीम (IPL 2025)
कोई राज्य सीधा आइपीएल टीम नहीं बना सकता। यह फ्रैंचाइजी-आधारित लीग है। अगर किसी राज्य के बड़े बिजनेस ग्रुप या सक्षम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) द्वारा नई टीम के लिए टेंडर मिलता है, तब ही वह अपने राज्य के नाम पर टीम बना सकते हैं।
जैसे- तमिलनाडु से चेन्नई सुपर किंग्स को इंडिया सीमेंट्स ने खरीदा और महाराष्ट्र से मुंबई इंडियंस को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीदा था। एमपी में यदि टीम बनानी है तो वहां के बड़े बिजनेस ग्रुप को आगे आना होगा।
Also Read:Madhya Pradesh Transfer news: मध्य प्रदेश में अधिकारियों का फिर तबादला, देखे जारी की गई सूची


