RBI Loan New Guidline: अब इतने लोन पर नहीं देना होगा कोई चार्ज, RBI की नई गाइडलाइन से कर्जदारों को राहत

RBI Loan New Guidline: भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत बैंकों द्वारा कुछ लिमिट के लोन पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाएगा। यह गाइडलाइन पूरे देश में 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी। इसके तहत बैंक इस तरह के लोन पर सर्विस चार्ज, इंस्पेक्शन चार्ज या अन्य कोई शुल्क नहीं लगाएगा। यह निर्णय RBI द्वारा छोटे कर्जदारों को लेकर लिए गया है, जिसमें 50 हजार तक के PSL लोन पर कोई भी बैंक अतिरिक्त चार्ज नहीं लगा पाएगा। इससे छोटे व्यवसायी, किसान और कम आय वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
आसान हो जाएगा ऋण लेना (RBI Loan New Guidline)
आरबीआई के निर्णय से प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग को बढ़ावा मिलेगा। इससे वित्तीय समावेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण नतीजे सामने आएंगे। यह गाइडलाइन 2020 से प्रभावित नियमों की जगह लेगी। विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे कर्ज लेने वालों की लागत कम होगी और छोटे कर्जदारों के लिए ऋण लेना काफी आसान हो जाएगा।
आरबीआई द्वारा लिए गए इस निर्णय से छोटे,व्यवसायी, किसान और कम आय वाले लोगों ने में खुशी है। उनका मानना है कि इससे ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हो सकेगा। यह बदलाव लाखों लोगों का वित्तीय बोझ कम करेगा।
1 अप्रैल से लागू होगी गाइडलाइन
बता दे कि इस समय गाइडलाइन 2020 के नियमों के अनुसार चल रही है। लेकिन 1 अप्रैल 2025 के बाद से आरबीआई द्वारा बनाई गई नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह के 50000 तक के PSL लोन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।



