ATM Fee Hike: अब ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, हर बार लगेगा इतना चार्ज

ATM Fee Hike: आप अगर एटीएम से पैसे निकालते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। एटीएम से पैसा निकालना महंगा होने वाला है। आपको पैसे निकालने के लिए जेब हल्की करनी पड़ेगी क्योंकि रिजर्व बैंक आफ इंडिया 1 मई से एक नया नियम लागू करने वाला है।
एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा(ATM Fee Hike)
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो 1 मई 2025 से एक नया नियम लागू किया जाएगा।होम बैंक नेटवर्क के बाहर अगर आप किसी एटीएम से ट्रांजैक्शन करते हैं या फिर पैसा निकालते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। यह बढ़ोतरी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव के आधार पर RBI द्वारा अनुमोदित संशोधन का हिस्सा है।
1 मई से कितना बढ़ेगा चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक अगर ग्राहक अपने होम बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे, तो उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये चार्ज देना होता था, जो 1 मई से बढ़कर 19 रुपये हो जाएगा. इसके अलावा अगर किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करते थे, तो इस पर 6 रुपये का शुल्क लगता था, जिसे अब बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया जाएगा।
ये जान लेना जरूरी है कि बढ़ी हुई इंटरचेंज फीस, वह राशि होती है जो एक बैंक दूसरे बैंक को तब देता है, जब उसका कोई ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल पैसों की निकासी के लिए करता है।
Also Read: MP News: चैत्र नवरात्रि के पहले एमपी के इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सैलरी में हुई 10% की बढ़ोतरी



