MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं। कई अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है। मध्य प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी की गई सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल है इनमें प्रमुख रूप से आईपीएस योगेश देशमुख (1995) हैं, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से प्रभारी महानिदेशक/अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, भोपाल बनाया गया है। किसी तरह अन्य 14 आईपीएस अफसर को भी जिम्मेदारी दी गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई हैं।
MP IPS Transfer
1. आदर्श कटियार (1992) को विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया हैं।
2. सोनाली मिश्रा (1993) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महिला एवं पुलिस अकादमी, सागर का अतिरिक्त प्रभार से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भोजन एवं सशस्त्र) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीएस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया हैं।
3. रवि कुमार गुप्ता (1993) को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, मध्य प्रदेश से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया है।
4. संजीव शमी (1993) के पास अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीएस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार था। अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया हैं।
5. आयुष्मान राय (1994) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान, पुलिस मुख्यालय, भोपाल थे, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अन्वेषण), पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई हैं।
6. राजाबाबू सिंह (1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया हैं।
7. पी. साई मनोहर (1995) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया हैं।
8. चंचल शेखर (1995) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसएएफ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया हैं।
9. जयदीप प्रसाद (1995) प्रमोट होकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, भोपाल बने थे। अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसएएफ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई हैं।
10. योगेश देशमुख (1995) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को प्रभारी महानिदेशक/अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, भोपाल बनाया हैं।
11. राकेश गुप्ता (1999) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय से संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश बनाया हैं।
12. गौरा राजपूत (2004) को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, गृह विभाग, मध्य प्रदेश शासन से पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन, रीवा भेजा गया हैं।
13. कृष्णावत्स दासवतू (2007) को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, मध्य क्षेत्र, भोपाल से सचिव, गृह विभाग, मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई हैं।
14. साकेत प्रकाश पाण्डेय (2009) उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा थे। इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया हैं।
15. राजेश सिंह (2010) को उप पुलिस महानिरीक्षक, 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज, रीवा बनाया गया हैं।
Also Read:MP News: मप्र के हर युवा को मिलेगा रोज़गार, CM मोहन यादव नें बनाया ये शानदार प्लान, जानें अपडेट