MP Today News: मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

MP Today News: Madhya Pradesh government took a big decision regarding employees, lakhs of employees will get benefit

MP Today News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी इन दिनों सरकार से बेहद नाराज चल रहे हैं। वेतन वृद्धि, एरियर्स और डीए को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। खासकर आउटसोर्स और संविदा कर्मचारी में सबसे ज्यादा नाराजगी है। कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा में सबसे ज्यादा चर्चा कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विधायक नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर ने संविदा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा  के प्लान के बारे में सरकार से जानकारी पूछी गई।

जवाब देते हुए मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि सविंदा कर्मचारियों को नियमित पदों के विरुद्ध पदस्थ नहीं किया जा सकता है। लेकिन मंत्री ने सविंदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण जारी दी है जिसका लाभ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार संविदा नीति के तहत समस्त संविदा कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय सुरक्षा पेंशन भुकतान की कार्रवाई की जाएगी। यानी कि संविदा कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारी कर रही है। इसका लाभ संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button