Betul Breaking News : गंज बाजार में व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत, हत्या से हड़कंप
Betul Breaking News : मध्य प्रदेश के बैतूल शहर के सबसे व्यस्त गंज क्षेत्र में स्थित मुख्य बाजार में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक व्यापारी की उनकी ही दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्याम मशीनरी के संचालक अशोक पवार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।
Betul Breaking News: हमलावर ने चलाई दो गोलियां
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खंडेलवाल जनरल स्टोर के सामने स्थित अशोक पवार की दुकान में एक अज्ञात हमलावर ने घुसकर उन पर दो गोलियां चलाईं। गोली लगते ही अशोक पवार बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Betul Breaking News : परिजनों ने दुश्मनी से किया इनकार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परिजनों ने किसी भी तरह की पुरानी दुश्मनी से इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते और गंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंज क्षेत्र में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि हमलावर का सुराग लगाया जा सके।
Betul Breaking News : शहर में डर का माहौल
इस हत्याकांड ने पूरे बैतूल शहर में सनसनी फैला दी है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और जल्द ही हत्यारे तक पहुंचने की बात कह रही है।