Betul Crime News: महिला का घर में मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस को पति पर संदेह

Betul Crime News: Woman's body found in house, murder suspected, police suspect husband

Betul Crime News:  बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोलगांव में घर में महिला का शव मिलने से सनसनी फेल गई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने महिला की हत्या की होने की आशंका जताई है। महिला की हत्या किए जाने का संदेश महिला के पति पर है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कोलगांव में लक्ष्मी उईके (40) का घर में ही शव पड़ा मिला है। मृतिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए। इसीलिए पुलिस ने महिला की हत्या होने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

पुलिस को महिला के पति पर संदेह
प्रथम दृष्टियां जांच में पुलिस को मृतिका के पति पर संदेह बना हुआ है। महिला के मौत के संबंध में जब पति से पुलिस ने प्राथमिक पुछताछ की जिसमें पति द्वारा गुमराह करने की जानकारी सामने आई है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति से जब पुछताछ की तो उसने बताया कि वह काम पर गया था, सोमवार जब वह घर पहुंचा तो पत्नि बेहोशी की हालात में घर के सामने पड़ी मिली। पत्नि को वह घर के भीतर ले गया और पानी पिलाया, जब सुबह देखा तो पत्नि मृत पाई गई। पुलिस का कहना है कि घर के भीतर महिला की चुड़िया टुटी मिली है। पैरों पर मारपीट के निशान पाए गए। महिला के पति द्वारा सहीं जानकारी नहीं दी जा रही है, पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद मौत का कारण सामने आ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button