Gold Rate Today: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, 11 हजार तक बढ़े भाव, देखें आज का ताजा रेट

 

Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने आज एक बार फिर नई ऊंचाई छुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और दिल्ली के स्थानीय बाजारों में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

MCX पर सोने का भाव 88,374 रुपये तक पहुंचा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी (MCX) पर सोने का भाव 0.4 फ़ीसदी की तेजी के साथ 374 रुपए पहुंच गया है। यह अब तक सबसे महंगी कीमत है। इसके अलावा दिल्ली के स्थानीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 88,101 रुपए प्रति तोला हो गई है। पूरे दिन में 1048 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वैश्विक मांग और डॉलर में कमजोरी से तेजी (Gold Rate Today)

बाजार विशेषज्ञ कहते हैं कि यह तेजी वैश्विक स्तर पर सोने की मांग ने वृद्धि और डॉलर में कमजोरी कारण आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3000 डॉलर प्रति औंस के पार हो चुका है।

11,939 रुपये बढ़े दाम

दिल्ली के एक प्रमुख ज्वैलर का कहना है कि पिछले 76 दिनों में सोने के दाम लगभग 11,939 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। त्यौहारी सीजन के चलते मांग तो बढ़ रही है, लेकिन कीमतें के बढ़ने से खरीदार रुचि नहीं ले पा रहे हैं।

चांदी भी नई ऊंचाई पर

दूसरी और चांदी की कीमतें भी जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। चांदी 1,363 रुपए की बढ़त के साथ 99,650 रुपए पर पहुंच गई है। जल्द ही चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। चांदी की औद्योगिक मांग और निवेशकों का रुझान इस नई ऊंचाई की ओर ले जा रहा है।

90 हजार रुपए हो सकता सोना

बाजार विश्लेषक प्रिया शर्मा के मुताबिक भू राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती के चलते सोने का भाव ₹90,000 के पास जा सकता है। निवेशक सतर्कता से निवेश करें। इस साल सोने ने अब तक 14 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Also Read:Aurangzeb Tomb News:  अबू आजमी ने की औरंगजेब की तारीफ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले इन्हें यूपी भेज दो इलाज कर देंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button