Aurangzeb Tomb News:  अबू आजमी ने की औरंगजेब की तारीफ, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले इन्हें यूपी भेज दो इलाज कर देंगे

Aurangzeb Tomb News: Abu Azmi praises Aurangzeb, CM Yogi Adityanath says send him to UP and we will treat him

Aurangzeb Tomb News:  मुगल शासक औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र में इन दोनों घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग उठी है। महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की जमकर तारीफ की है। इस बयान के बाद विधायक अबू आजमी को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  सदन में बिफर पड़े और कहा कि भारत की आस्था को रौंद कर औरंगजेब की महिमा मंडन करने वाले विधायक को सपा से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसे सपा विधायक को यूपी भेज दीजिए हम उसका इलाज करवा देंगे। औरंगजेब की महिमा मंडन करने वालों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है।
इधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की महिमा मंडल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे विचारों को वही कुचल दिया जाएगा। औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे घमासान के बीच महाराष्ट्र सरकार ने औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। 
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button