Business Idea: मात्र ₹3000 खर्च कर इंडियन रेलवे के साथ शुरू करें यह खास बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: इंडियन रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी के माध्यम से लाखों लोग रोजाना टिकट बुक करते हैं। यह सिर्फ टिकट बुकिंग ही नहीं बल्कि खाने पीने की और अन्य कई सेवाएं यात्रियों को प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आईआरसीटीसी के साथ बिजनेस स्टार्ट करके आप कम समय में लाखों के मालिक बन सकते हैं। जी हां सही सुना अपने आप टिकट एजेंट बनकर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।तो आईए जानते हैं कैसे स्टार्ट करें आईआरसीटीसी के साथ बिजनेस…

जाने कैसे बन सकते हैं आईआरसीटीसी टिकट एजेंट (Business Idea)

आईआरसीटीसी के टिकट एजेंट बनने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आपको बता दे की आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

आवेदन करने के लिए देना होगा शुल्क

आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बनने के लिए आपको कुछ शुल्क भी देना होगा क्योंकि इसके के बिना आप आवेदन नहीं कर पाएंगे। 1 साल के लिए आपको 3999 और 2 साल के लिए 6999 जमा करना होगा। पैसा जमा करने के बाद आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल जाएगा इसके बाद आप अधिकृत ई टिकट एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं।

जानिए कितनी होगी कमाई

आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बनकर आप काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं क्योंकि टिकट की मांग हमेशा बनी रहती है और इसमें आपको अधिक पैसा भी नहीं लगाना होता है। घर बैठे कमाई करने का यह काफी अच्छा जरिया है।

  • मासिक 100 टिकट तक की बुकिंग पर: प्रति टिकट ₹10 का कमीशन मिलेगा।
  • 101 से 300 टिकट के बीच की बुकिंग पर: प्रति टिकट ₹8 का कमीशन।
  • 300 से अधिक टिकट बुक करने पर: प्रति टिकट ₹5 का भुगतान होगा।

एसी क्लास टिकट पर कमीशन

यदि आप एसी क्लास के टिकट बुक करते हैं तो आपको प्रति टिकट ₹40 का कमीशन प्राप्त होगा। यह सामान्य टिकट बुकिंग की तुलना में अधिक लाभदायक है।

Also Read:Betul Today News: बैतूल ऑयल मिल के टैंक में दो मजदूरों के शव मिलने से फैली सनसनी, मुआवजे की मांग करने परिजनों किया चक्कजाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button