Betul Today News: कोतवाली थाना क्षेत्र सदर इटारसी रोड स्थित बैतूल ऑयल लिमिटेड के टैंक में दो मजूरों के शव मिलने ने सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरु कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के बैतूल ऑयल लिमिटेड के टैंक में मिल में काम करने वाले मजदूर कंपनी गार्डन निवासी कैलाश पानकर उम्र 53 वर्ष, और रामनगर गंज निवासी दयाराम नरवरे उम्र 56 वर्ष का शव टैंक में पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक दोनों कर्मचारी टैंक की सफाई करते थे। टैंक की सफाई करते समय दोनों मजूरों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। इधर बैतूल ऑयल के प्रबंधक अजय मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। परिजनों ने किया चक्कजाम
मजूरों की मौत मामले में मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइए दी गई। परिजन मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों द्वारा चक्का जाम किए जाने जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी, एसडीओपी सहित अधिकारी मौके पर पहुँच गए। समाचार लिखे जाने तक एक मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हो गए थे। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।