Cultivation Tips : गेहूं की कटाई के बाद तुरंत लगा दें ये फसल, सोयाबीन की खेती से पहले हो जाएगी बंपर कमाई

Cultivation Tips : आमतौर पर देखा जाता है कि रबी सीजन की फसलों की कटाई के बाद खेत खाली हो जाता है।इस बीच दो से ढाई महीने तक खेत खाली पड़ा रहता है लेकिन अगर आप चाहे तो इस दौरान खेत में कुछ खास फैसले लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।कृषि वैज्ञानिकों की मान्य तो इस दौरान खेत में खरीफ फसल जैसे की मूंगफली या मक्का लगाकर अधिक कमाई की जा सकती है। यह फसले कम समय में बेहतर उपज देती है और कमाई भी अच्छी होती है।

खरगोन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजीव सिंह ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र में गेहूं और चना की फसलों की कटाई के बाद खेतों को साफ कर उसमें मूंगफली या मक्का लगाया जा सकता है। अभी खेतों में मूंगफली लगाने का समय निकल गया है ऐसे में आप अपने खेतों में मक्का लगा सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।

अपने खेतों में लगाएं मूंगफली की अच्छी वैरायटी (Cultivation Tips)

अगर किसान मूंगफली की खेती करना चाहते हैं तो अब उन्हें ऐसी किस्मों का चयन करना चाहिए जो देरी से बुवाई के बावजूद अच्छा उत्पादन दे सकें. इसके लिए किसान कृषि अनुसंधान में उपलब्ध वैरायटी जेजीएन-3 एवं जेजीएन-23 सहित बाजार में उपलब्ध कम समय में उत्पादन देने वाली अन्य वैरायटी भी लगा सकते हैं. ये किस्में मात्र 75-80 दिन पककर तैयार हो जाएंगी. किसानों को प्रति एकड़ 7-8 KG बीज लेना चाहिए.

Also Read:MP News: मप्र में गाड़ी मालिकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, सभी जिलों के लिए आदेश जारी

मक्का की कौन सी वैरायटी लगाएं

इसी प्रकार किसान गर्मी का मक्का भी खेतों में लगा सकते हैं. रबी सीजन में जिन्होंने मक्का लगाया था, वे भी रिपीट कर सकते हैं. क्योंकि, मक्का बारहमासी फसल है. इसका उत्पादन किसी भी मौसम में लिया जा सकता है. इसके लिए बाजार में उपलब्ध शंकर मक्का सहित अन्य वैरायटी भी खेतों में लगा सकते हैं. वैज्ञानिक का कहना है कि मक्का की सभी किस्में किसी भी मौसम में लगाकर उत्पादन लिया जा सकता। बस किसानों को कम अवधि वाली किस्मों का ध्यान रखना होगा।

Also Read: MP News: मप्र में अब यहां बन रही हैं नई रेलवे लाइन, 204 किमी में होगा जमीन का अधिग्रहण, इन जिलों को होगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button