Samsung Galaxy A56 : इंतज़ार खत्म, सैमसंग ले आया सस्ते और दमदार फीचर्स वाले 3 चकाचक फोन, डिज़ाइन और कैमरे के क्या कहने!

Samsung Galaxy A56 : सैमसंग के नए स्मार्टफोन्स का इंतजार अब खत्म हो गया हैं। कंपनी ने Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy A26 स्मार्टफोन्स अब बाज़ार में आ पेश कर दिए हैं। इन तीनों फोन की सबसे खास बात यह हैं कि ये फोन 6 साल तक एक दम नए जैसे रहेंगे। कंपनी का कहना हैं कि 6 साल तक कंपनी आपको इसके अपडेट देते रहेगी। इससे फोन हमेशा अप टू डेट रहेगा।

इसका अलावा इन तीनों फोन में लाजवाब कैमरे के साथ, मजबूत डिस्प्ले दिया गया। फोन में आपको 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सैमसंग इन स्मार्टफोन्स पर 6 एंड्रॉयड OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

नीचे आपको सैमसंग के इन तीनों फोन के फीचर्स और संभावित कीमत बताई गई हैं।




