Business Idea:गर्मियों में शुरू करें ये बिजनेस, होगी पैसों की बरसात, जानें कैसे

Business Idea: गर्मियों के मौसम की शुरुआत होने वाली है और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कई ऐसे बिजनेस है जिसे आपको गर्मियों में शुरू कर सकते हैं और कम समय में मालामाल बन सकते हैं। एक ऐसा ही बिजनेस है बोतल बंद पानी का बिजनेस जो की गर्मी में आपको मालामाल बन सकता है और इसकी बिक्री करके आप अपने आमदनी में कई गुना तक बढ़ोतरी कर सकते हैं। आप अगर शानदार बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। तो आईए जानते हैं गर्मी में कैसे करें बोतल बंद पानी के बिजनेस की शुरुआत…
इतनी जमीन की पड़ेगी जरूरत ( Business Idea )

बोतल बंद पानी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कम से कम 1000 से 2000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी और आपके पास पानी का स्रोत होना भी जरूरी है जैसे की बोरवेल या नगर निगम सप्लाई। इस बिजनेस को प्रॉपर चलाने के लिए बिजली और जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होना जरूरी है।
इन मशीनरी और उपकरणों की पड़ेगी जरूरत

बोतल बंद पानी प्लांट को शुरू करने के लिए आपको कुछ मशीनरी और उपकरणों की जरूरत पड़ेगी जो कि नीचे निम्नलिखित है…
मशीनरी और उपकरण
वॉटर फिल्ट्रेशन मशीन – पानी को शुद्ध करने के लिए
बोतल फिलिंग मशीन – पानी को बोतल में भरने के लिए
कैपिंग और लेबलिंग मशीन – बोतल को सील करने और ब्रांडिंग के लिए
रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) सिस्टम – पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए
लाइसेंस और परमिशन
BIS (Bureau of Indian Standards) लाइसेंस
FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) लाइसेंस
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से अनुमति
GST रजिस्ट्रेशन
इन लाइसेंस को प्राप्त करने के बाद ही आप अपने प्लांट से पानी की बिक्री कर सकते हैं।
निवेश और संभावित कमाई
आइटम अनुमानित लागत (₹ में)
भूमि या किराया 2-5 लाख
मशीनरी व उपकरण 8-15 लाख
लाइसेंस व परमिट 1-2 लाख
मार्केटिंग व ब्रांडिंग 1-3 लाख
कुल निवेश 15-25 लाख
कमाई
अगर आप प्रतिदिन 2000 बोतल (1 लीटर) बेचते हैं और प्रति बोतल 10 रुपये का लाभ होता है, तो:
रोजाना कमाई = 2000 × 10 = ₹20,000
मासिक कमाई = ₹6,00,000
सालाना कमाई = ₹72,00,000
सही मार्केटिंग और गुणवत्ता बनाए रखने पर आप सालभर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ध्यान रखना होगा की सबसे पहले मार्केट के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले क्योंकि मार्केट के बारे में जानकारी नहीं रहने पर आपको परेशानी हो सकती है।
Also Read: Betul Crime News: ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया आत्महत्या प्रयास, मांगे थे 20 हजार रुपये



