Betul Crime News: ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया आत्महत्या प्रयास, मांगे थे 20 हजार रुपये

Betul Crime News: Troubled by online blackmailing, a young man attempted suicide, he was asked for 20 thousand rupees

Betul Crime News:   सायबर ठगी से आम जनता को बचाने पुलिस विभाग तो द्वारा भले ही अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन ऑनलाइन ठगी के मामले कम नहीं हो रहे। ताजा मामला बैतूल जिले के सारणी वार्ड नंबर 5 में शनिवार शाम उस समय सामने आया। जब 20 वर्षीय राजा सूरे अपने घर में मोबाइल देख रहा था। इसी बीच डीएसपी नाम से राजा के मोबाइल पर कॉल आया और वीडियो देखने की बात कहकर 20 हजार रुपए की मांग की। नहीं देने पर राजा के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। जिसे देख राजा घबरा गया और सदमे में आकर अपने दोस्त को रुपए के लिए कॉल लगाया। जब उसने भी रुपए नहीं होना कहा तो राजा बाथरूम में गया और रेजर बलेड से हाथ, गला  काट लिया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक राजा की हालत बिगड़ गई। तत्काल परिजन उसे मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत नाजुक रहने पर राजा को  इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। 

दो दिन पहले कन्याकुमारी से लौटा था राजा
सायबर ठग की धमकी से आत्महत्या जैसे कदम उठाने वाला राजा सूरे दो दिन पहले ही कन्याकुमारी से लौटा था। बताया जा रहा है कि राजा वहां मजदूरी करता था। सारनी के सुनील गावस्कर वार्ड क्रमांक 5 में परिवार के साथ राजा रहता है। फिलहाल भोपाल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने चलाया सायबर जागरूकता अभियान 
बैतूल पुलिस द्वारा बीते दिनों फ्रॉड कॉल सायबर ठगी से आम जनता को बचाने गांव-गांव, स्कूल, कॉलेज, चौक-चौराहे और गली-मोहल्ले तक जागरूकता अभियान चलाया। चौपाल लगाकर लोगों को सायबर ठगी से बचने के तरीके बताए। फ्रॉड कॉल आने पर घबराए बिना पुलिस और हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना देने जागरूकत किया। सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना, सलैया और आसपास के स्कूलों में एसडीओपी, टीआई, चौकी प्रभारी समेत पुलिस स्टॉफ ने चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। बावजूद इसके आम लोग सायबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। 
मास्टर, डॉकटर और इंजीनियर भी नहीं बचे 
औद्योगिक नगरी में फ्रॉड कॉल और  सायबर ठगी का शिकार अशिक्षित वर्ग ही नहीं। बल्कि मास्टर, डॉकटर  इंजीनियर और व्यापारी भी हो रहे हैं। सभी बताते हैं कि वाट्सएप पर पहले मैसेज या फिर सीधे वीडियोकॉल आता है। बात करने पर वीडियो भेजकर  बाते करने लगते हैं। फिर यहां से ठगी का खेल शुरू होता है। कभी  कभी 5 हजार रुपए की डिमांड की जाती है। देने पर ठगी करने वाले की डिमांड बढ़ने लगती है। रुपए नहीं देने पर ठगी का शिकार होने वाले का वीडिया अश्लील वीडियो के साथ जोड़कर यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी जाने लगती है। धमकाने के तुरंत बाद वाट्सएपर पर अश्लील वीडियो भेज दिया जाता है। ऐसे एक, दो नहीं, बल्कि कई मामले औद्योगिक नगरी में अब तक सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button