Betul Crime News: घर में नर्स का शव मिलने से फैली सनसनी, इधर दूसरी घटना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Betul Crime News: Sensation spread after finding the body of a nurse in the house, in another incident a young man committed suicide by hanging himself

Betul Crime News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र सदर के  घर में  नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव कुछ दिन पुराना होने के कारण बदबू चलने लग गई थी। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इटारसी रोड सदर प्रताप वार्ड निवासी 60 वर्षीय नर्स वंदना छत्रपाल का उसी के घर में 5 दिन पुराना शव पड़ा मिला है। घर में जब बदबू चलने लगी तो पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 बताया जा रहा है की मृतिका आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थिति थी। पुलिस के मुताबिक नर्स का कई साल पहले तलाक हो गया था। महिला की एक बेटी थी जिसने कोरोना लहर के समय जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। नर्स की मौत किस कारण से हुई अभी कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू कर दी है।
शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रोंढ़ा निवासी एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया गया। खेड़ीसांवलीगढ़ चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि रोंढ़ा निवासी सुनील पिता मारोती सोनारे (29) ने शुक्रवार की रात को मवेशियों के कोठे में रसी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन सुबह उठे तो युवक का शव फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस की दी गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टियां यह जानकारी सामने आई है कि मृतक शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। युवक ने इसके पहले भी एक-दो बार नशे की हालात में फांसी लगाने की कोशिश की थी। मृतक का शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस आत्महत्या की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button