Iphone 16e : एप्पल ने लांच किया मार्केट में सबसे किफायती और सस्ता स्मार्टफोन, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

iPhone 16e Launched In India: आईफोन के स्मार्टफोन को लेकर मार्केट में क्रेज देखने को मिलता है और ज्यादातर लोग आईफोन का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. कंपनी ने मार्केट में एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम iPhone 16e है. यह iPhone 16 सीरीज का सबसे नया और सबसे किफायती मॉडल है, जो बेहतरीन फीचर्स को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराता है. iPhone 16e में Apple का A18 चिप लगा है, जो तेज परफॉर्मेंस देता है और इसमें Apple Intelligence भी शामिल है.
iPhone 16e की कीमत
iPhone 16e तीन स्टोरेज ऑप्शन्स – 128GB, 256GB और 512GB में उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआती कीमत ₹59,900 रखी गई है. इसकी प्री-बुकिंग 21 फरवरी से शुरू होगी, और यह 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन दो रंगों – ब्लैक और व्हाइट में मिलेगा, और इसे मैच करने के लिए कई रंगीन केस भी उपलब्ध होंगे. iPhone 16e सिलिकॉन केस ₹3,900 में पांच रंगों – विंटर ब्लू, फ्यूशिया, लेक ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट में मिलेगा.
Apple के वाइस प्रेसिडेंट कैयान ड्रांस ने कहा, “iPhone 16e उन सभी फीचर्स के साथ आता है, जो हमारे यूजर्स को iPhone 16 सीरीज में पसंद हैं. इसमें बेहतरीन बैटरी लाइफ, A18 चिप की तेज़ परफॉर्मेंस, इनोवेटिव 2-इन-1 कैमरा सिस्टम और Apple Intelligence शामिल हैं.’
iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 16e में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेरामिक शील्ड फ्रंट कवर और मजबूत बैक ग्लास है. Apple का दावा है कि यह किसी भी स्मार्टफोन ग्लास से ज्यादा मजबूत है. फोन में Apple का लेटेस्ट A18 चिप दिया गया है, जो iPhone 11 के A13 Bionic चिप से 80% तक तेज़ परफॉर्मेंस देता है. इसमें 6-कोर CPU और 4-कोर GPU है, जो ग्राफिक्स-हैवी टास्क को आसानी से संभाल सकता है.



