Mp news : मध्य प्रदेश के दो जिलों का बदलने वाला है नक्शा, कई गांव होंगे इधर से उधर
MP News : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहा है। अब राज्य सरकार जल्द ही मध्य प्रदेश में सबसे आधुनिक शहर बनाने वाली है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा लोकसभा में मुआवजा का मुद्दा उठाने के बाद मध्य प्रदेश की केंद्र बेतवा लिंक परियोजना एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है। अखिलेश यादव ने 4 फरवरी को प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की बात लोकसभा में उठाई थी। ट्रेन बेतवा परियोजना के बाद मध्य प्रदेश का नक्शा बदल जाएगा और और वह रुपए खर्च करके इस योजना पर काम किया जा रहा है। इस परियोजना के बनने से छतरपुर और पन्ना दिलों के कई गांव इधर-उधर होने वाले हैं।
केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों को भी स्थापना की रणनीति पर सरकार तेजी से कम कर रही है और केन नदी पर 5500 करोड रुपए से ढोड़न बांध के निर्माण के लिए टेंडर किया गया है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दे कि प्राधिकरण ने परियोजना के अंतर्गत अब तक पन्ना और छतरपुर जिला प्रशासन के माध्यम से 4000 हेक्टेयर जमीन पन्ना टाइगर रिजर्व को सौपा और 600 हेक्टेयर पन्ना जिले में जमीन सोप गई है।
केन बेतवा लिंक परियोजना केंद्र और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इस कार्य को करने के लिए 8 साल का समय रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 243 दिन में इसके सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। सभी कार्य करने के बाद लगभग 2 साल के बाद इस कार्य को शुरू किया जाएगा।
केन बेतवा लिंक परियोजना में छतरपुर जिले के 14 गांव में स्थापित होने वाले हैं जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है।जिन गांवों का विस्थापन होगा उनमें भरकुआं, ढोढन, खरियानी, कुपी, मैनारी, पलकोंहा, शाहपुरा, सुकवाहा, पाठापुर, नैगुवां, डुंगरिया, कदवारा, घुघरी बसुधा शामिल हैं। इन गांवों के विस्थापित परिवारों को भैंसखार, राइपुरा, नंदगांयबट्टन और किशनगढ़ में बसाया जाएगा। इन चारों स्थानों पर जमीन को चिह्नित कर लिया गया है।
केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगा। बुंदेलखंड में मध्यप्रदेश के 10 जिले- पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी और रायसेन शामिल हैं जबकि उत्तरप्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले भी इसमें आते हैं।
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से इन सभी 14 जिलों के लाखों किसानों को फायदा पहुंचेगा। 10 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई हो सकेगी। 62 लाख लोगों को पीने का साफ पानी मिल सकेगा। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 103 मेगावाट हाइड्रो पावर और 27 मेगावाट की क्षमता वाला सोलर प्लांट भी बनाया जाएगा।