MP Today News: एमपी के किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। सरकार जल्दी ही किसानों राशि ट्रांसफर करने वाली है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की मोहन सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) की 11वीं किस्त जारी करने वाली है। इसका 81 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। प्रदेश के मोहन सरकार ने इस योजना के तहत 1620 करोड रुपए का फंड मंजूर किया है। 10 फरवरी 2025 को किसानों के खातों में 11वीं किस्त डाली जाएगी।