Budget 2025: बजट में अब तक हुआ 10 बड़ा ऐलान, जाने किसानों से लेकर छात्रों तक को क्या मिला

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि हमारा अभी के समय में फोकस GYAN पे है। GYAN का मतलब है – गरीब युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। तो आईए जानते हैं अभी तक के 10 बड़े ऐलान।

  • 12.75 लाख तक के इनकम को किया गया टैक्स फ्री : 12 लख रुपए कमाने वाले लोगों के इनकम पर अब टैक्स नहीं लगेगा। टैक्स फीलिंग की सीमा 2 साल से बढ़कर 4 साल कर दी गई है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई : वित्त मंत्री के द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का ऐलान कर दिया गया है इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ा दी गई है और 5 लाख कर दिया गया है।
  • सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में अब ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जाएगी।
  • स्टार्टअप के लिए फंड का हुआ एलान : सरकार ने 10000 करोड रुपए के योगदान से स्टार्टअप के लिए फंड का व्यवस्था किया है जिसमें 5 लाख महिलाओं एससी एसटी उद्यमियों के लिए दो करोड रुपए का कर्ज दिया जाएगा।
  • स्मार्टफोन टीवी और इलेक्ट्रॉनिक कारें सस्ती हो जाएगी।
  • 6 साल तक तूअर और मसूर और दालों की पैदावार बढ़ाने पर फोकस होगा।
  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ी 36 दवाइयां पूरी तरह से ड्यूटी फ्री हो गई है।
  • बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा
  • कपास का पैदावार बढ़ाया जाएगा
  • छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा ताकि उन्हें आसानी से कर्ज मिल सके।

Also Read:MP Today News: लाडली बहना को जिंदगी भर मिलेंगे पैसे, मोहन यादव सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button