Maharashtra Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत, ट्रेक पर बिखरे पड़े मिले शव
Maharashtra Train Accident: Passengers jumped off the train after rumors of fire in Pushpak Express, many passengers died after being hit by another train, bodies found scattered on the track

Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है जिसमें कई यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली जिससे कई यात्री ट्रेन से नीचे कूद गए। नीचे कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है। जलगांव के पुलिस अधीक्षक ने 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। लगभग 50 लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे महाराष्ट्र के जलगांव में पांचोर स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी। यात्रियों ने चेन पुलिंग की घबराए यात्री ट्रेन के नीचे कूदने लगे। इसी दौरान का यात्री दूसरे ट्रैक पर चले गए दूसरे ट्रैक से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से 11 यात्रियों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टि जानकारियां सामने आ रही है कि ट्रेन के ब्रेक लगने ट्रेन के पहिए से धुंआ निकला था। इस धुंए को देख किसी ने अफवाह फैला दी की ट्रेन में आग लग गई है।




