Advertisement

IAS Success Story: दादी ने सब्जी बेचकर कराई पोते की पढ़ाई, अपमान का बदला लेने के लिए कांस्टेबल से बने IAS,जानें उदय की कहानी

IAS Success Story:
IAS Success Story

IAS Success Story: कुछ अपमान ऐसे होते हैं जो हमारे जिंदगी को बदल देते हैं। आज हम आपको एक पुलिस कांस्टेबल की कहानी बताएंगे जिसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

हम आपको उदय कृष्णा रेड्डी की कहानी बताने वाले हैं। उदय कृष्ण रेड्डी पुलिस डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे तब उनका अपमान हुआ था। एक सीनियर ऑफिसर ने उनका खूब अपमान किया जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और 6 साल तक कड़ी मेहनत किया। 6 साल कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। तो आईए जानते हैं उदय कृष्ण रेड्डी की कहानी।

60 पुलिस कर्मियों के सामने हुआ था अपमान  ( IAS Success Story )

उदय कृष्ण रेड्डी का एक सीनियर ऑफिसर ने 60 पुलिस कर्मियों के सामने खूब अपमान किया था जिसके बाद उनका दिल टूट गया। इस अपमान के बाद उन्होंने कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी। 2013 से 2018 तक उदय कृष्ण रेड्डी आंध्र प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उन्होंने नौकरी छोड़ने के बाद संकल्प लिया कि वह आईएएस ऑफिसर बन के दिखाएंगे।

UPSC CSE क्रैक कर पाई 780वीं रैंक 

 

कांस्टेबल के पद से इस्तीफा देने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी ने कड़ी मेहनत की और कड़ी मेहनत के बदौलत उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। 2023 में उन्हें यूपीएससी में 780वीं रैंक मिला।

छोटी सी उम्र में छूट गया माता-पिता का साथ, दादी ने की परवरिश

उदय कृष्ण रेड्डी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के सिंगरायकोंडा मंडल के उल्लापलेम गांव के रहने वाले हैं। छोटी सी उम्र में उनके माता-पिता का निधन हो गया जिसके बाद उनके दादी ने उनको पाल पोसकर बड़ा किया।

Also Read:MP News: जनवरी के अंत तक एमपी के सड़कों पर फर्राटा भर सकती है सरकारी बसें, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर ली तैयारी

उदय कृष्ण रेड्डी की कहानी युवाओं को मोटिवेट करने वाली है। यह कहानी हमें बताती है कि अगर हम ठान ली तो जीवन का कोई भी काम हमारे लिए मुश्किल नहीं है और हर क्षेत्र में हम मेहनत के बदौलत सफलता पा सकते हैं।

Also Read:Betul News: बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, आधा दर्जन किसानों के खेत मे चोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button