Betul Chinese Manjha: मकर संक्रांति पर्व चाइनीज मांझा बेचते मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई : बैतूल SP
Betul Chinese Manjha: If found selling Chinese Manjha during Makar Sankranti festival, strict action will be taken: Betul SP
Betul Chinese Manjha: बैतूल जिले में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगर जिले में कोई चाइनीज मांझा बेचते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
शांति समिति की बैठकें
सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनमें त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की जा रही है।
चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध
पतंगबाजी के दौरान चाइनीज़ मांझे (नायलॉन और धातुयुक्त मांझा) के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज़ मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि यह इंसानों, पक्षियों,जानवरों व पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात प्रबंधन
प्रमुख मार्गों, मेला स्थलों और घाटों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पार्किंग स्थलों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी
संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाएगी और सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन की मदद से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था
घाटों, पूजा स्थलों और मेलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।
आपातकालीन सेवाएं
जिले का पुलिस नियंत्रण कक्ष 24×7 सतर्क रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 100 नंबर या नजदीकी थाना से संपर्क कर सकते हैं।
जन भागीदारी की अपील
नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने कहा, “मकर संक्रांति का त्योहार बैतूल जिले में शांति और उत्साह के साथ मनाया जाए, यह हमारी प्राथमिकता है। चाइनीज़ मांझे के उपयोग से बचकर, तालाबों और नदियों के पास सावधानी बरतें और एक सुरक्षित एवं खुशहाल पर्व मनाएं।



