MP Weather Update: मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में दोपहर को छाया अंधेरा, झमाझम बरसे बादल, देखिये वीडियो

MP Weather Update: Rain alert in many districts of MP, darkness prevailed in Betul in the afternoon, heavy rains, watch video

MP Weather Update: मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा, मऊगंज, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, देवास, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बैतूल में गराज चमक के साथ झमाझम बारिश

 बैतूल में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर को झमाझम बारिश होना शुरु हो गई। बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद ठंड के तेवर बढ़ गए। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 29 से 30 नवंबर तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना बनी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। बैतूल में शनिवार सुबह से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। दोपहर को अचानक घनघोर काले बादल छाने से अंधेरा हो गया। गराज चमक के साथ बारिश होना शुरू हो गई। लगभग 2 बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश होना शुरु हो गई। 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश होते रही। इसके बाद मौसम खुल गया और हल्की धूप भी खिली। 3 बजे फिर मौसम बदला और तेज बारिश होना शुरू हो  गई। बैतूल मुख्यालय के अलावा आठनेर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के समाचार मिले है। शाहपुर क्षेत्र में सुबह बूंदाबांदी हुई थी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इस सीजन में दूसरे दिन भी बारिश हुई है। शुक्रवार को भी जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई थीं। दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय पर तेज बारिश हुई।

 

 –बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

यह बारिश रबी फसलों के लिए अमृत समान है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा। जिन किसानों के पास में सिंचाई के लिए पर्याप्त साधन नहीं है, उन किसानों की फसलों को अधिक लाभ मिलेगा। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। बताया जा रहा है कि कई किसानों के पास में फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं है, उनकी फसलों की ग्रोथ ठीक से नहीं हो रही थी। लेकिन अब बारिश होने से फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी। जिले में ऐसे भी किसान है, जिन्होंने सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने पर चने की फसल की बुवाई कर दी। चना ऐसी फसल है, जो कम पानी में भी पनपती है, लेकिन अब मावठा बरसने से चने की फसल को भी फायदा होगा। जो किसान फसल की सिंचाई कर रहे थे, उन्हें भी अधिक सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। 

मौसम साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बारिश के बाद मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी, लेकिन अब बादल छटते ही जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना बनी है। उल्लेखनीय है कि इस सीजन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो गई। अब एक बार फिर तापमान कम होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना भी बनी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button