Freedom 125 CNG Bike: भारत में लांच हुई दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी बाइक, फुल टैंक में दौड़ती है 330 किलोमीटर

Freedom 125 CNG Bike: बजाज ऑटो ने दुनिया की सबसे बेहतरीन माइलेज देने वाली सीएनजी बाइक को लांच किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं freedom 125 बाइक की। यह बाइक पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलती है और इसका माइलेज 100 किलोमीटर है। इसमें आपको 2 किलोग्राम का सीएनजी टैंक मिलेगा और कंपनी इस साल के पोर्टफोलियो में और सीएनजी मॉडल को शामिल कर सकती है।
जानिए इसके फीचर्स ( Freedom 125 CNG Bike )

बजाज फ्रीडम में 125 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो कि पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलता है। इंजन 9.5PS और 9.7NM पिक टॉक देता है। आपको बता दे कि इसमें सीट के नीचे सीएनजी सिलेंडर को फिट किया गया है और यह सीएनजी सिलेंडर इस तरह फिट किया गया है कि यह बिल्कुल दिखाई नहीं देता है। इसमें आपको दो किलोग्राम सीएनजी सिलेंडर और दो लीटर पेट्रोल के लिए टैंक मिलेगा।
कंपनी के अनुसार इसमें 125 सीसी सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट मिलती है जिसकी ऊंचाई 785 mm है। इसके सीट पर दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं और इसमें मजबूत रोबोस ट्रेलस फ्रेम दिया गया है। इसमें एलईडी हैंड लैंप के साथ डुएल कलर ग्राफिक मिलता है जो की दिखने में अट्रैक्टिव होता है।

मोटरसाइकिल लॉन्च करने से पहले 11 सेफ्टी टेस्ट किया गया और कंपनी ने इसे 7 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। लांच होने के साथ इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और आप इसे ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। इसकी सबसे पहली डिलीवरी महाराष्ट्र और गुजरात में की जाएगी इसके बाद इस पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा।



