Betul Today News: जिले के हजारों शिक्षकों के भविष्य पर मंडराने लगा खतरा ,आईएफएमएस पोर्टल पर बदल दी ज्वाइनिंग तिथि

Betul Today News: Danger looms over the future of thousands of teachers in the district, joining date changed on IFMS portal

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Today News: बैतूल जिले में 25 से अधिक वर्ष की नौकरी कर चुके शिक्षकों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल शिक्षा विभाग ने आईएफएमएस पोर्टल पर शिक्षकों की ज्वाइनिंग तिथि बदल दी गई है। इसके कारण शिक्षकों की वरिष्ठता खत्म हो गई है। इस फैसले से शिक्षकों में आक्रोश पनपने लगा है। ऐसे शिक्षकों को वरिष्ठता का लाभ नहीं मिलेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो शिक्षक 1998 -99 में स्थानीय निकाय से नियुक्त हुए थे। मप्र शासन ने अध्यापक संवर्ग को 1 जुलाई 2018 को राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान की थी। अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की बीस वर्ष की सेवा को शून्य कर दिया है।

आईएफएमएस पोर्टल पर वेतन पत्रक पर नियुक्ति दिनांक को बदल दिया है। इस फैलसे से बैतूल जिले के लगभग 6 हजार से अधिक शिक्षक के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। इन शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। यह सभी शिक्षक अब नए कैडर में आए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रक्रिया शासन स्तर से बदली गई है। स्थानीय स्तर से कोई बदलाव नहीं हो सका है। इस बदलाव से जिले के लगभग 6 से अधिक शिक्षकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
बदलाव से शिक्षकों को यह होगा नुकसान
नियम बदलने से सीनियर शिक्षकों का पांच साल की सेवा पूर्ण न होना बताकर उनकी ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया। बीस साल की सेवा कम करने से जो शिक्षक ओल्ड पेंशन के दायरे में आ रहे थे, उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया है। जबकि भारत सरकार 2005 से न्यू पेंशन पेंशन लागू किया है। अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलकरण नहीं किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार ने शिक्षकों के साथ अन्याय किया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों को लाभ के बजाए नुकसान ज्यादा है।
आईएफएमएस पोर्टल से शिक्षकों की नियुक्ति तिथि को बदलने के बाद इस दायरे में कितने शिक्षक आ रहे हैं। इसकी जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह कुशवाह से संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल आउट आफ कवरेज एरिया आ रहा था। इसलिए शिक्षकों की संख्या के संबंध में अधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।   
इनका कहना…
सरकार ने आईएफएमएस पोर्टल पर नियुक्ति तिथि को बदल दिया है। इससे लगभग जिले के 6 हजार से अधिक शिक्षकों को नुकसान होगा। सरकार ने इस फैसले को वापस लेना चाहिए ताकि शिक्षकों को उनका हक मिल सके। 
रवि सरनेकर, पुरानी पेंशन बहाली, राष्ट्रीय आंदोलन जिला अध्यक्ष
सरकार के इस फैसले का हम सभी शिक्षक कड़ा विरोध करते हैं। सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इसमेंं बदलाव नहीं किया तो शिक्षकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी जवाबदारी सरकार की होगी। 
मदन डढोरे, आम अध्यापक संघ, जिला बैतूल 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button