MP Baba Mahakal Mandir: नए वर्ष में बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, जाने क्या किया बदलाव
MP Baba Mahakal Mandir: Important information for devotees visiting Baba Mahakal in the new year, know what changes have been made
MP Baba Mahakal Mandir: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में नए वर्ष पर दर्शन करने लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुई कुछ नया बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ऑनलाइन और ऑफलाइन भस्म आरती की बुकिंग बंद रहेगी। जानकारी के मुताबिक सुबह 4:00 बजे भक्ति कार्तिकेय मंडपम से आरती कर पाएंगे। 45 मिनिट से 1 घंटे में बाबा महाकाल के दर्शन हो सकेंगे। इस वर्ष के आखिरी दिन और नए साल के मौके पर उज्जैन महाकाल मंदिर में लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।काल भैरव मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद
मंदिर प्रशासन के मुताबिक 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक काल भैरव मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद रहेगा। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फैसिलिटी सेंटर वन से मंदिर परिसर निगम रैम गणेश मंडपम और नवीन टनल से दर्शन व्यवस्था की जाएगी। वीआईपी लोगों के लिए कंट्रोल रूम के सामने से होकर शंख द्वारा कोटितीर्थ कुंड के सामने से सभा मंडपम से मंदिर में प्रवेश मिलेगा।



