New Banking Timing : 1 जनवरी से बदल जाएगा बैंकों का टाइमिंग, जानिए क्या होगा नया शेड्यूल

New Banking Timing
New Banking Timing

New Banking Timing  : नए साल में मध्य प्रदेश के सभी बैंकों के टाइमिंग में बड़ा बदलाव होगा। 1 जनवरी 2025 से राज्य के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में एक जैसा ग्राहक सेवा समय शुरू होगा जिसके वजह से लोगों को काफी फायदा होने वाला है। बदलाव होने के बाद बैंक खोलने और बंद होने का समय भी तय किया जाएगा। राष्ट्रीय बैंकर समिति के द्वारा एक बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया।

1 जनवरी से बदलेगा बैंकों का समय ( New Banking Timing  )

प्रदेश के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का ग्राहक सेवा समय 1 जनवरी 2025 से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कुछ बैंकों को इस समय में थोड़ी छूट दी जा सकती है लेकिन अधिकतर बैंकों में ये समय एक समान लागू होगा। बता दें कि अभी तक बैंकों का समय अलग-अलग होता था। कुछ बैंक सुबह 10 बजे, कुछ 10:30 बजे और कुछ 11 बजे तक खुलते थे। इससे ग्राहकों को कई बार असुविधा होती थी, खासकर जब एक ही दिन में दो बैंकों के बीच काम करना होता था तब ज्यादा परेशानी ग्राहकों को उठानी पड़ती थी।

 

Also Read:MP News: नए साल से पहले एमपी के प्रधानाध्यापक को मिली बड़ी खुशखबरी, ग्रेड पे में हुई इतने परसेंट की बढ़ोतरी

बैंकों से किया जा रहा संपर्क

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसएलबीसी के संयोजक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समितियां बैंकों से संपर्क कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बैंकों का समय एक जैसा होने से बैंकिंग के कामकाज में भी सहूलियत होगी।

Also Read:MP Baba Mahakal Mandir: नए वर्ष में बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, जाने क्या किया बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button