Agriculture News: अपनी फसलों को पाला से बचाने के लिए खेतों के मेड़ पर लगाएं ये पौधे, नहीं होगा नुकसान होगी बंपर पैदावार

Agriculture News
Agriculture News

Agriculture News: दिसंबर के महीने में मध्य प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है जिसके कारण लोगों का ठंड से हाल बेहाल है। किसानो की भी परेशानी ठंड के कारण बढ़ने लगी है क्योंकि पाला पड़ने से फसल भी बर्बाद हो सकती है। हालांकि किसान भाई अपने खेतों में कुछ उपाय करके फसलों को ठंड से बचा सकते हैं।

कृषि वैज्ञानिको की माने तो किसानों को सबसे पहले यह जानना चाहिए कि किन-किन परिस्थितियों में फसलों को पाला लगता है। वायुमंडल का तापमान जब जीरो डिग्री से कम हो जाता है और हवा का प्रवाह दोपहर में बंद हो जाता है तो इस अवस्था में फसलों को पाल लगा जाता है जिससे फसल मुरझा जाती है।

फसलों को कैसे बचाएं पाला से ( Agriculture News )

कृषि वैज्ञानिकों की माने तो फसलों को पाला से बचने के लिए आप खेतों में कुछ उपाय कर सकते हैं। आप खेतों के उत्तर पश्चिम दिशा में जो मेड है उसे पर शीशम बाबुल जामुन मुनगा के पौधे लगा सकते हैं। यह पौधे हवा को रोकने का काम करते हैं और इससे पौधों को पाला से बचाया जा सकता है।

फसलों को इस तरह बचाए पाला से

अगर आपने अपने खेतों में बैंगन आलू जैसे कोई पौधे लगाए हैं तो शाम के समय इन सभी फसलों को बोरी से ढक दीजिए, इससे फसलों में नमी बनी रहेगी और पाला लगने का खतरा कम हो जाएगा।

अगर खेतों में गेहूं सरसों मटर जैसे फसलों को अपने लगाया है तो खेतों में हल्की-हल्की सिंचाई करते रहें जिससे खेतों में नमी बनी रहेगी और फासले पाला से बच जाएंगे।

Also Read:MP best tourist palace: बेहद कम खर्च में एमपी के इस डैम पर ले गोवा का मजा, बेहद खूबसूरत है यहां का नजारा

रात्रि के समय खेत के मेड़ पर भूसा या खरपतवार को जलाकर धुआं कीजिए इससे भी फसलों को ठंड से नुकसान नहीं होता है। आप चाहे तो फसलों पर 8 से 10 किलोग्राम की मात्रा में सल्फर का छिड़काव कर सकते हैं। इससे फसल ठंड से तो बचेंगे साथ ही साथ बंपर उत्पादन होगा।

Also Read:MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट, फसलों को लेकर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button