MP best tourist palace: बेहद कम खर्च में एमपी के इस डैम पर ले गोवा का मजा, बेहद खूबसूरत है यहां का नजारा

MP best tourist palace
MP best tourist palace

MP best tourist palace: मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं। आपके पास अगर गोवा जाने के पैसे नहीं है तो आप मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के माचागोरा डैम पर घूमने जा सकते हैं। यहां जन्म महोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो गया हैं। बेहद कम खर्च में 5 दिन तक आप इस डैम पर छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। जल महोत्सव के दौरान यहां पर आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी।

छिंदवाड़ा के माचागोरा में पेंच नदी पर बने बांध पर पहली बार जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 5 दिन तक टूरिस्ट यहां हर तरह की सुविधाओं का लुफ्त कम खर्चे में उठा सकते हैं। प्रशासन के द्वारा यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए एक खास पैकेज भी तैयार किया गया है। आपको बता दे कि इस दौरान आपको जल महोत्सव में मोटर बोट, वाटर जॉगिंग, कमांडो नेट वॉल क्लाइंबिंग जैसी सुविधाओं का आनंद मिलेगा।

यहां देखिए स्पेशल पैकेज की जानकारी ( MP best tourist palace )

आपको बता दें कि जल महोत्सव के लिए एक स्पेशल पैकेज लॉन्च किया गया है। मात्र 2501 रुपए में आप स्पेशल पैकेज के साथ मोटर बोट, वाटर जॉगिंग, बनाना राइड, बाल क्लाइंबिंग, चाय नाश्ता भोजन आदि का मजा ले सकते हैं।

Also Read:MP news: नए साल में मध्यप्रदेश में घर खरीदना होगा मुश्किल, इन शहरों के जमीन के कीमतों में होगा बंपर उछाल, देखिए अपडेट

यहां के कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए। पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छिंदवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल महोत्सव जैसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Also Read:MP Schools Holidays : मध्य प्रदेश में इस तारीख से शुरू हो रही स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां, विद्यार्थियों की होगी मौज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button