Betul Today News: डीजे बजाने वालों की अब खैर नही, पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने उठाया मुद्दा

Betul Today News: Now DJ players are in trouble, journalists raised the issue in a press conference

Betul Today News: देर रात तक डीजे बजाने वालों की अब खैर नही होगी। जिला प्रशासन इस मामले में अब कड़ी कार्रवाई करेगा। भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता मोहन सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर आयोजित की थी। इस पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने देर रात तक कानफोडू डीजे बजाने के मामले को भी गंभीरता से उठाया और कहा कि कोर्ट और सरकार ने देर रात तक डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है लेकिन में बैतूल में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजा रहे है। पत्रकारों की नाराजगी को देखते हुए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा की और कार्यवाही करने के बात कही है।  विधायक के निर्देश के बाद जिला प्रशासन एक एक्शन में आ गया है। देर रात तक डीजे बजाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है। विधायक ने कहा कि डीजे बजाने पर कोई रोक नही है लेकिन कम साउंड में बजाए और कोर्ट और शासन के निर्देशों के पालन करना चाहिए। विधायक ने कहा कि पत्रकारों  की बात को भी गंभीरता से सुना है। इस मामले में कलेक्टर से भी चर्चा की है। पत्रकारों के कहा कि तेज आवाज में डीजे से बीमार लोग परेशान हो रहे है। अब बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा की संचालित हो रही है। डीजे तेज आवाज में बजने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button