Betul Mandi Bhav 10 December 2024 : आज 10 दिसंबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, 22 हजार 873 बोरे रही मक्का की आवक
Betul Mandi Bhav 10 December 2024: Betul Mandi Bhav today 10 December 2024, arrival of maize was 22 thousand 873 sacks
Betul Mandi Bhav 10 December 2024 : मंगलवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 10 दिसंबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 27 हजार 487 बोरे रही। 3553 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन 1051 बोरे , मक्का की आवक 22873 बोरे रही है।
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही आई
मंगलवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई । पिछले दिनों मूंग के दाम 4051 से लेकर 4051 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।

