Betul Mandi Bhav 20 November 2024 : आज 20 नवम्बर 2024 के बैतूल मंडी भाव, मक्का की बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 20 November 2024: Betul Mandi Bhav today 20 November 2024, bumper arrival of maize
Betul Mandi Bhav 20 November 2024 : बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 20 नवम्बर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 27 हजार 728 बोरे रही। 3392 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन 1687 बोरे , मक्का 22649 बोरे आवक रही।
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में बढोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही आई
बुधवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई । पिछले दिनों मूंग के दाम 4051 से लेकर 4051 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।

